गिरौदपुरी धाम का ऐतिहासिक महत्व

भारत भू खंड के मध्य में छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिला में थाना बलौदा बाजार कस्डौल विकास खंड में एक छोटा सा गाँव गिरौदपुरी है। जहाँ पर जंगलों और पहाड़ियों का मनमोहक दृश्य झलकता है। वहीं पर आज से २६८ वर्ष पूर्व (१८ दिसंबर सन १७५६ दिन सोमवार को) परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा जी का जन्म हुआ। गिरौदपुरी धाम को परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की तपोभूमि भी कहा जाता है।

यहाँ गुरु घासीदास बाबा जी ने अनेक महिमाएँ दिखाईं, जैसे:

  • सफुरा माता को जीवित करना
  • गन्ना बड़ी में महिमा
  • नाग डसे बालक को जीवित करना
  • बिना अग्नि पानी के भोजन बनाना
  • गरियार बैल को हल में चलाना
  • बछिया जीवनदान

आज यह स्थल लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, जहाँ हर वर्ष विशाल मेले और धार्मिक आयोजन होते हैं।

गिरौदपुरी के प्रमुख दर्शनीय स्थल

गिरौदपुरी धाम में अनेक पावन स्थल हैं, जहाँ भक्तगण गुरु घासीदास बाबा की झलक पाते हैं। नीचे दिए गए स्थलों के चित्रों पर क्लिक करें और उनके दिव्य दर्शन करें।

गिरौदपुरी धाम का स्थान

ग्राम गिरौदपुरी, विकासखंड कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, छत्तीसगढ़