भंडारपुरी धाम का ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व

भंडारपुरी धाम रियासत परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी का कर्म भूमि है, जहां पर उनके वंशज आज भी विद्यमान हैं। भंडारपुरी धाम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगभग 50 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है।

भंडारपुरी धाम में परमपूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के पुत्र राजा गुरु बालकदास साहेब जी द्वारा निर्मित पाँच खंडा मोती महल स्थित है, जहाँ पर गुरु घासीदास बाबा जी का गुरु गद्दी स्थापित है, जो कि वर्तमान में गुरु गद्दी पूजा स्थल के रूप में विख्यात है।

भंडारपुरी धाम गिरौदपुरी धाम के बाद सतनामियों का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है, जहाँ पर लाखों लोग प्रतिवर्ष श्रद्धा और आस्था लेकर दर्शन करने पहुँचते हैं। भंडारपुरी धाम में श्रद्धालुओं को गुरु घासीदास बाबा जी के गुरु गद्दी का दर्शन के साथ ही उनके वंशजों / साक्षात गुरु परिवार का भी दर्शन लाभ होता है।

भंडारपुरी धाम गुरुद्वारा सतनामियों का सामाजिक, धार्मिक एवं न्यायिक केंद्र बिंदु है, जहाँ से सामाजिक धार्मिक रीति-नीति परंपराओं के संचालन संबंधी दिशा-निर्देश वर्तमान में गुरु गद्दीनशीन जगतगुरु गोसाई राजा गुरु धर्म गुरु गुरु बालदास साहेब जी के द्वारा प्रसारित किया जाता है।

भंडारपुरी धाम के प्रमुख दर्शनीय स्थल

यहाँ के तीन मुख्य आकर्षण हैं, जिनके दर्शन बिना यात्रा अधूरी है। चित्रों पर क्लिक करके आप इन्हें बड़े रूप में देख सकते हैं।

भंडारपुरी धाम का स्थान

भंडारपुरी, जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ (रायपुर से लगभग 50 किमी)